Wednesday 31 August 2011

जम्मू में तीसरा विशाल गणेश उत्सव एक सितम्बर से


जम्मू। जम्मू के परेड़ ग्राउंड में श्री गणेश उत्सव 1 सितम्बर से 11 सितम्बर तक भारतीय वैदिक संस्थान की ओर आयोजित किया जा रहा है जिसके लिए मुम्बई से भगवान श्रीगणेश जी की 15 फीट मूर्ति मंगवाई गई है। आचार्य संजय शास्त्री ने आज यहां पत्रकारों को सम्बोधित करते हुये बताया कि जम्मू में यह तीसरा विशाल गणेश उत्सव मनाया जा रहा है। इस संबंध में आज सायंकाल में वैदिक आश्रम ग्रेटेर कैलाश से एक शोभा यात्रा भी निकाली जायेगा जो शहर के विभिन्न बाजारों से होती हुये परेड ग्राउंड पहुंचेगी।

उन्होंने कहा कि एक सितम्बर को कलश यात्रा के बाद परेड ग्राउंड में यह उत्सव प्रारंभ होकर 11 सितम्बर तक चलेगा। इस दौरान श्रीगणेश कथा, भजन, कीर्तन व अन्य कार्यक्रम लगातार 10 दिन तक चलते रहेंगे। 11 सितम्बर को मूर्ति विसर्जन होगा जिसके लिए जम्मू से मूर्ति यात्रा अखनूर के लिए रवाना होगी।           

No comments:

Post a Comment