Tuesday 2 August 2011

यात्रा का एक महीना पूरा, 6.10 लाख ने किए दर्शन



Baba Amarnath
जम्मू (29 July 2011)। अमरनाथ यात्रा शुरू हुए वीरवार को एक महीना हो गया जबकि शुक्रवार को बाबा के दर्शन करने वालों को एक महीना हो जाएगा। वीरवार को बाबा बर्फानी के दर्शन करने वालों की संख्या छह लाख के पार हो गई।

अब तक करीब 6.10 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं। पवित्र गुफा के पास मौसम में बदलाव से भी हिमलिंग तेजी से पिघल रहा है।

वीरवार को एक और जत्था रवाना हुआ। ऐसा माना जा रहा है कि अब बाबा बर्फानी के दर्शन दो-तीन दिन ही होंगे। दिन ब दिन यात्री करने वालों की संख्या कम हो रही है। वीरवार को करीब 8 हजार यात्रियों ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए।

दो फुट रह गया हिमलिंग : पिछले कुछ दिनों से पवित्र गुफा के पास मौसम बदल गया है। रात को बादल छाए रहते हैं, जबकि दिन में धूप खिली रहती है। बादल छाए रहने से रात का तापमान भी बढ़ गया है। इसकी वजह से हिमलिंग पिघल रहा है।

पिछले कई दिनों से बारिश होने की संभावना तो जताई गई, लेकिन बारिश नहीं हो रही। गुफा के आसपास भी बर्फ पिघल गई है। बताया जा रहा है कि हिमलिंग करीब दो से अढ़ाई फुट रह गया है, जो शायद एक तारीख तक पूरी तरह से पिघल जाए।

यात्रा का एक और जत्था रवाना : वीरवार को श्री अमरनाथ यात्रा के लिए और जत्था रवाना हुआ। इसमें कुल 1000 यात्री शामिल थे। जत्थे में 589 पुरुष, 130 महिलाएं, 12 बच्चे और 269 साधु शामिल हैं। यह अब तक का सबसे कम जत्था है।

No comments:

Post a Comment