![]() |
श्री अमरनाथ |
जम्मू. इस वर्ष बाबा बर्फानी सिर्फ एक महीने तक ही भक्तों को दर्शन दे पाए। शनिवार को पवित्र शिवलिंग पूरी तरह से पिघल गया। अमरनाथ की यात्रा 29 जून से शुरू हुई थी। इसके एक सप्ताह बाद ही हिमलिंग के पिघलने का सिलसिला शुरू हो गया था। इस वर्ष पवित्र हिमलिंग 16 फुट का बना था। 10 दिन पहले यह करीब 10 फुट था। लेकिन इसके बाद यह तेजी से पिघला।
No comments:
Post a Comment