Showing posts with label Devsthan. Show all posts
Showing posts with label Devsthan. Show all posts

Monday, 5 September 2011

देवस्थान का रास्ता बंद करने पर हंगामा


जम्मू। सतवारी के रायपुर क्षेत्र में सेना की ओर से फायरिंग रेंज से लगती भूमि पर तारबंदी से राजा मंडलीक के देवस्थान की ओर जाने वाला रास्ता बंद हो गया। इस पर स्थानीय लोगों ने रायपुर से सतवारी की तरफ जाने वाले मार्ग को बंदकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। माहौल तनावपूर्ण देख मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभाल मार्ग को खुलवाया। 

रविवार सुबह सतवारी स्थित रायपुर में बने सेना के फायरिंग रेंज से लगी भूमि पर सेना के जवानों ने तारबंदी शुरू की। इस बीच स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और जवानों को तारबंदी के अंदर आ रहे देवस्थान की ओर जाने वाले रास्ते को छोड़ने को कहा। तारबंदी कर रहे जवानों ने उच्च अधिकारियों का आदेश होने की बात कहकर रास्ता छोड़ने से इंकार कर दिया। इस पर स्थानीय लोग भड़क गए और सतवारी की ओर जाने वाले मार्ग को अवरुद्ध कर वाहनों की आवाजाही को बाधित कर दिया। मांग बंद होने की सूचना मिलते ही एसएचओ सतवारी आबिद रफीकी पहुंचे व सैन्य अधिकारियों से बातकर देवस्थान की ओर जाने वाले मार्ग को अस्थायी तौर पर खुलवा दिया। इसके बाद लोगों ने देवस्थान पर पूजा-अर्चना की। एसएचओ के अनुसार तारबंदी से धार्मिक स्थल की ओर जाने वाला मार्ग बंद हो गया था, जिसे बीच-बचाव का खुलवाया है। 

(दैनिक जागरण)